उत्तराखंड में तेंदुए के हमले में फॉरेस्ट गार्ड की मौत

देहरादून, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे जंगल में एक तेंदुए के हमले में फॉरेस्ट गार्ड मारा गया।

फॉरेस्ट गार्ड की पहचान आनंद सिंह के रूप में हुई है, जो रात में गश्त पर था। ड्यूटी पूरी कर घर में लौटने के दौरान घातक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता हुई और शुक्रवार सुबह आनंद सिंह का शव बरामद हुआ।

वन विभाग के गश्ती दल ने क्षेत्र में तलाशी शुरू किया, जहां उन्हें मृतक के खून से सने कपड़े और चप्पल एक पुल के पास मिले और वहीं पर उनका क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ था।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर फॉरेस्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493