उत्तराखंड में बारिश से मौसम सुहावना

देहरादून, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 36 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उन्होंने बताया कि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बारिश होने के आसार हैं।

झमाझम बारिश से पर्यटन नगरी मसूरी में मौसम सुहावना हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493