उत्तराखंड में भाजपा ने शर्मनाक हथकंडा अपनाया : कांग्रेस

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फर्जी स्टिंग का वीडियो जारी करने आरोप लगाया।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए शर्मनाक हथकंडा अपना रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नोटिस के खिलाफ उच्च न्यायालय में बागियों की याचिका खारिज होने के बाद भाजपा अब राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए ‘गंदी’ राजनीति कर रही है।

सुरजेवाला ने कहा, “अब ये लोग राज्य में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रच रहे हैं। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। अरुणाचल प्रदेश के बाद अब ये लोग उत्तराखंड में गंदी राजनीति कर रहे हैं।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली और बिहार में करारी हार के बाद भाजपा को समझ में आ गया है कि अन्य राज्यों में भी लोकतांत्रिक ढंग से सत्ता में आना मुश्किल है, इसलिए भाजपा कांग्रेस शासित राज्यों में गलत हथकंडा अपनाने का अभियान चलाकर सरकार को गिराने में जुटी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493