उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

देहरादून, 29 मई (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका के चलते सोमवार को अलर्ट जारी कर दिया।

राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई लेकिन इस सप्ताह अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरगढ़ और चमोली जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद जिला प्रशासन को भी चौकस कर दिया गया है, विशेष रूप से सालाना चार धाम यात्रा मार्ग पर।

गौरीहाट में बादल फटने से कई घरों में पानी घुस गया और कई सड़क मार्ग बााधित हो गए।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पीयूष रॉटेला ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेटों को भारी बारिश की आशंका के चलते अलर्ट कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493