देहरादून, 26 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व के पास मंगलवार को एक हाथी की तेज रफ्तार रेलगाड़ी से कुचलकर मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि 17 हाथियों का एक समूह रेल पटरी को पार कर रहा था, उसी दौरान वहां तेजी रफ्तार काठगोदाम एक्सप्रेस गुजर रही थी।
वन अधिकारी ने रेलगाड़ी चालक को अलर्ट किया, बावजूद इसके उसने रेलगाड़ी की गति धीमी नहीं की, जिससे एक हाथी की मौत हो गई।
राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने के दौरान चालकों से रेलगाड़ी के धीमा करने की उम्मीद होती है, लेकिन रेलगाड़ियों से हाथियों के टकराने और उनकी मौत की घटनाएं लगातार होती रहती हैं।
रिजर्व के प्रबंधन ने कहा कि रेलगाड़ी चालक के खिलाफ मामला दायर किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath