उत्तराखंड में वाहन खाई में गिरा, 13 मरे

देहरादून, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर सोमवार को भूस्खलन के बाद पत्थर के एक टुकड़े से टकराने से टैम्पो खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार 15 लोग गंगोत्री मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहे थे।

एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, ज्यादातर मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी 13 मृतकों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “पत्थर के टुकड़े से टकराने के बाद वाहन एक गहरी खाई में गिर गया। हालांकि दो लड़कियों के एक पत्थर से चिपकने से वे बच गईं।”

नजदीक के गांव सांगलाई के प्रधान सहित अन्य स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बचाने की कोशिश की। भाटवाली पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी और राज्य आपदा प्रतिक्रया बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी घटना स्थल पर पहुंच गईं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने बचाव अभियान में भारत-तिब्बत पुलिस बल के कर्मियों की सहायता ली।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 13 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को घायल दोनों लड़कियों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493