उत्तराखंड में शुक्रवार तक बर्फबारी, बारिश की संभावना

देहरादून, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में ठंड से हल्की राहत मिलने के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वानुमान में राज्य में शुक्रवार सुबह तक बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना जताई है।

कुछ पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहब समेत कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण राज्य के मैदानी इलाकों और उत्तर प्रदेश के करीबी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है अगले दो दिनों तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।

राज्य के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश होने और गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

राज्य के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493