उत्तराखंड में होगा भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास

दोनों देशों के बीच 12वां संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास सेना के मध्य कमान मुख्यालय के तत्वावधान में किया जाएगा। इस दौरान अमेरिकी एवं भारतीय सेनाएं एक साथ मिलकर पर्वतीय जटिल परिस्थितियों में काउंटर इंसर्जेसी एवं काउंटर आतंकवाद के साथ लड़ने का अभ्यास करेंगे।

दो सप्ताह तक चलनेवाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना की लगभग 225 सैन्यकर्मियों की एक टुकड़ी और इतनी ही सैन्यकर्मियों की एक टुकड़ी भारतीय सेना के कांगो ब्रिगेड की ओर से भाग लेगी।

इस युद्धाभ्यास को इस तरह से योजनाबद्ध किया गया है, जिसके तहत दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां एक दूसरे की संगठनात्मक, हथियारों एवं सैन्य उपकरणों से आसानी से जुड़कर कार्य कर सकें। संयुक्त युद्धाभ्यास के माध्यम से दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां रणनीतिक, तकनीकी, कार्रवाई एवं ऑपरेशनल अनुभवों को एक दूसरे से साझा करेंगे।

संयुक्त युद्धाभ्यास का समापन दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त ऑपरेशन के प्रदर्शन के साथ होगा। इस युद्धाभ्यास के तहत ब्रिगेड मुख्यालय स्तरीय कमान पोस्ट अभ्यास, फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास के साथ-साथ दोनों के सैन्य विशेषज्ञों द्वारा आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

दोनों देशों की सेनाएं काउंटर इंसर्जेसी एवं काउंटर आतंकवाद ऑपरेशनों में काफी अनुभवी हैं और विपरित परिस्थितियों में वे रणनीतिक एवं डिल में एक दूसरे की रणनीति को समझते हैं। दो गणतांत्रिक देशों की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास के लिए उठाया गया यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के कुशल सैन्य अनुभवों को साझा कर सकेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493