उत्तराखंड : राज्यपाल ने किया गोल्फ टूनार्मेट का उद्घाटन (फोटो सहित)

राजभवन नैनीताल के नैसर्गिक सौंदर्य व आकर्षक परिवेश में आयोजित इस टूनार्मेट का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने कहा कि राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा स्कूली छात्रों को गोल्फ का प्रशिक्षण देने के साथ ही छात्रों की गोल्फ प्रतियोगिता आयोजित करने से छात्रों में इस खेल के प्रति रुचि एवं जागरूकता का प्रसार होगा।

उन्होंने कहा कि गोल्फ का खेल शाररिक विकास, संयम, अनुशासन एवं मानसिक एकाग्रता प्रदान करने की राह भी प्रशस्त करता है। खेलों से युवाओं में स्वस्थ खेल भावना, सकारात्मक गतिशीलता, प्रतिबद्धता एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलों का छात्रों को शिक्षा के प्रति सही दिशा प्रदान करने में भी योगदान रहता है।

इस अवसर राजभवन गोल्फ क्लब के गोल्फ कैप्टन हरीश चंद्र शाह ने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल की पहल पर इस बार स्कूली छात्रों के लिए गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसके लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण अगस्त से ही दिया जा रहा था। इसके लिए छात्रों की आयु के हिसाब से 4 कैटेगरी बनाई गई। इसमें 16 स्कूलों के 132 छात्रों में से 42 छात्रों का इस आयोजन के लिए चयन किया गया, जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493