देहरादून, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा समेत दो नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बहुगुणा के बेटे साकेत और ्रपार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव अनिल गुप्ता को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाले जाने की घोषणा की।
साकेत के दादा और विजय के पिता दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा संयुक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
साकेत, टिहरी लोकसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने बर्खास्त मंत्री हरक सिंह रावत के समर्थक और पार्टी से प्रदेश संगठन सचिव अनिल गुप्ता को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
इस कार्रवाई को बागी नेताओं पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अब तक की कार्रवाई में बहुगुणा और हरक समर्थक खास तौर पर निशाने पर हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ और नेताओं पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
दूसरी तरफ , राज्य सरकार ने बर्खास्त मंत्री हरक सिंह रावत का दफ्तर सील करने के अलावा उनके समर्थकों को पदों से हटाने का फैसला कर लिया है। बागी विधायक उमेश काऊ के नजदीकी एक इंजीनियर को भी निलंबित कर दिया गया है।
बागी कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि ये एकमुश्त लाखों रुपये मिलने के लालच में आकर सरकार गिराने की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश में शामिल थे। बागी कांग्रेस नेताओं से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक होटल में मुलाकात की थी।
dharmpath.com dharmpath