उत्तराखंड : स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 7 घायल

देहरादून, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को एक स्कूल वैन के गहरी खाई में गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार वाहन ने वैन को टक्कर मार दी और वह टनकपुर-तवाघाट राजमार्ग पर एक खाई में जा गिरी।

उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

घायल बच्चों को नजदीक के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493