उत्तरी जर्मनी में नौका में विस्फोट, 13 घायल

बर्लिन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी जर्मनी में देर मंगलवार एक नौका में विस्फोट होने से कम से कम 13 व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश दमकलकर्मी हैं।

जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि घायलों में अधिकांश दमकलकर्मी हैं, जिन्हें उत्तरी जर्मनी के मिंडेन में एक नौका में लगी आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, “घायलों में छह की हालत गंभीर है। एक की हालत नाजुक है।”

पुलिस ने आशंका जताई है कि नौका की बैट्री में विस्फोट से यह घटना घटी। विस्फोट इतना तीव्र था कि नौका हवा में कई मीटर तक उछल गई और पास में खड़ी एक कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

विस्फोट में दो अन्य नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हुईं। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि घटना से अनुमानित तौर पर 5.74 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493