उत्तरी दिल्ली निगम आयुक्त को हटाएं : भाजपा सांसद

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद विजय गोयल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त पी.के. गुप्ता को अक्षमता और भ्रष्टाचार के कारण पद से हटाने की मांग की है।

गोयल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी गुप्ता पर नॉर्थ एमसीडी में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की सबसे अधिक शिकायतें हस्तांतरण, पोस्टिंग और अवैध निर्माण से संबंधित हैं।

गोयल ने यहां मीडिया को बताया कि गुप्ता न फैसला लेने में सक्षम है और न ही अपने सब-ऑर्डिनेट से निपटने में।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, “शक्तियों का प्रयोग मनमौजी ढंग से किया जा रहा है।”

उन्होंने दावा किया कि अवैध निर्माण राष्ट्रीय राजधानी में जोरों से चल रहा था। और करोलबाग इसका मुख्य केंद्र था।

गोयल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो और केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा इस मामले की छान-बीन करने की मांग की है।

भाजपा नेता ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली में चल रही अवैध निर्माणों की एक सूची जारी करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493