चेन्नई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘कबाली’ उत्तर अमेरिका में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने प्रीमियर सहित रिलीज के शुरुआती दो दिनों में 35 लाख डॉलर की कमाई की है।
उत्तर अमेरिका में सिनेगैलेक्सी इंक के जरिए ‘कबाली’ का वितरण हो रहा है। इसमें अमेरिका और कनाडा भी शामिल हैं।
सिनेगैलेक्सी इंक के सहसंस्थापक संजय ने आईएएनएस को बताया, “कबाली 35 लाख डॉलर के साथ पहली तमिल फिल्म और बाहुबली के बाद दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है। मिली-जुली समीक्षा के बावजूद फिल्म पूरे उत्तर अमेरिका में जबरदस्त कमाई कर रही है।”
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित ‘कबाली’ एक गैंगस्टर की कहानी है, जो मलेशिया में तमिलों के समान हक के लिए लड़ता है।
फिल्म ने रिलीज के शुरुआती सप्ताहांत में दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये की कमाई की।
dharmpath.com dharmpath