पटना, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमावार को हल्के बादल छाए हुए हैं, पर लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, पूर्णिया का 33.6 डिग्री तथा गया का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 0.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath