उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे पर वार्ता की

सियोल, 26 जून (आईएएनएस)। उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे को जोड़ने और इसके आधुनिकीकरण पर चर्चा के लिए मंगलवार को वार्ता शुरू की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने सीमावर्ती गांव पनमुनजोम के पीस हाउस में सुबह लगभग 10 बजे मुलाकात की।

दोनों कोरियाई देशों ने पूर्वी और पश्चिमी गलियारों को जोड़ने और उत्तर कोरिया रेलवे के आधुनिकीकरण पर चर्चा की।

भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय के सेकेंड वाइस मिनिस्टर किम जियोंग रेयोल के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वाइस रेलरोड मिनिस्टर किम युन हयोक के नेतृत्व में उत्तर कोरिया के प्रतिनिधिमंडल से मिला।

दक्षिण कोरिया के मुख्य प्रतिनिधि ने संवाददाताओं को बताया कि उत्तर कोरिया पर लगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद दोनों पक्ष रेलवे को जोड़ने की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493