ओटावा, 26 जून (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि वह नाटो नेताओं के साथ ट्रांस अटलांटिक सुरक्षा मुद्दों और अन्य चुनौतियों पर चर्चा के लिए उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
यह सम्मेलन 11 से 12 जुलाई को होगा।
ट्रूडो ने सोमवार को कहा,”नाटो कनाडा की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की आधारशिला है और हमारा प्रमुख साझेदार है। मैं बेल्जियम में नाटो के सदस्य देशों के नेताओं से मिलने को लेकर आशान्वित हूं ताकि हम अपने संबंधों को मजबूत कर सकें और विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए चर्चा कर सकें।”
यह सम्मेलन ट्रूडो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनाव बढ़ने के बीच हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath