उत्तर कोरियाई परमाणु परीक्षण के खिलाफ दक्षिण कोरिया में निंदा प्रस्ताव पारित

उत्तर कोरिया द्वारा हाइड्रोन बम का परीक्षण करने के दो दिन बाद दक्षिण कोरिया की नेशनल एसेंबली में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया।

दक्षिण कोरिया के सांसदों ने उत्तर कोरिया से अपनी परमाणु विकास योजना से संबंधित सभी परियोजनाएं बंद करने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके इस तरह के कृत्यों से वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग तो होगा ही, उस पर दबाव भी बढ़ेगा।

दक्षिण कोरियाई सांसदों ने उत्तर कोरिया से आग्रह किया है कि वह परमाणु सामग्रियों और परमाणु केंद्रों सहित सभी परमाणु गतिविधियां समाप्त कर दे। सांसदों ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के खिलाफ दक्षिण कोरिया सरकार के प्रभावी कदमों और द्विदलीय सहयोग के जरिए परमाणु मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493