स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने 700 ग्राम से ज्यादा क्रिस्टल मेथमफेटामिन भी जब्त किया है। यह ल्हासा में जब्त की गई मादक पदार्थ की सबसे बड़ी खेप है।
पुलिस को पिछले साल अक्टूबर में एक व्यक्ति के मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त करने की सूचना मिली थी। यह व्यक्ति एक गैंग का सदस्य निकला। पुलिस ने दिसंबर में उसे रंगे हाथों पकड़ा और उसी दौरान अन्य गैंग के सदस्यों को भी धर दबोचा।
पुलिस ने 76,000 से ज्यादा युआन (करीब 11,500 अमेरिकी डॉलर), दो वाहन एवं 17 मोबाइल फोन भी बरामद किए।
मामले की जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath