जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उत्तर कोरिया की इस उकसावे वाली नीति से बचाव के लिए और उसे कड़ा संदेश देने के लिए सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
ओबामा ने कहा कि उत्तर कोरिया का यह परीक्षण कोरियाई क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा है और अमेरिका जापान सहित अपने सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाएगा।
आबे ने बुधवार को उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा था कि यह कदम जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। जापान उत्तर कोरिया पर और अधिक प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगा।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को विशेष आधिकारिक रिपोर्ट जारी कर अपने पहले हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण की पुष्टि की थी।
dharmpath.com dharmpath