उत्तर कोरिया पर पाबंदी के पक्ष में अमेरिका और दक्षिण कोरिया

सियोल के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच यह सहमति दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की फोन पर हुई बातचीत के बाद बनी।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्येन हे ने करीब 20 मिनट की बातचीत के बाद उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े व व्यापक प्रतिबंध से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के एक सख्त प्रस्ताव के पक्ष में सहमति जताई।

उत्तर कोरिया ने बुधवार को हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण का ऐलान किया था। यह उत्तर कोरिया का चौथा परमाणु परीक्षण है।

पार्क से बातचीत के दौरान ओबामा ने दक्षिण कोरिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

पार्क ने ओबामा की इस प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के साथ निकट सहयोग की उम्मीद जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493