उत्तर कोरिया ने बुधवार को हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण का ऐलान किया।
उत्तर कोरिया के इस परीक्षरण से यहां 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तर कोरिया के जिस स्थान पर था, वह चीन की सीमा से 100 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 जांच स्टेशनों पर बुधवार दोपहर एक बजे सीमावर्ती इलाकों में विकिरण की जांच हुई, जो सामान्य स्तर के भीतर पाया गया।
चीन आगे इसकी जांच नियमित रीडिंग, मानवीय नमूनों, विश्लेषण और रिपोर्टो के जरिये करेगा।
dharmpath.com dharmpath