शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को बदली रही। राज्य के कई इलाकों में हालांकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा।
यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में शनिवार तक बारिश एवं बर्फबारी के आसार हैं।”
राज्य में लाहौल-स्पीति का जिला मुख्यालय केलांग सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान एक डिग्री, धर्मशाला में 6.8 डिग्री एवं डलहौजी में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath