दक्षिण कोरिया का अनुमान है कि उत्तर कोरिया ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 10,000 किलोमीटर से बढ़ाकर लगभग 12,000 किलोमीटर कर ली है।
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ के मुताबकि, देश के रक्षा मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के रॉकेट प्रक्षेपण के अंतरिम आकलन की घोषणा की है।
उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा था कि उसने क्वांगमयोंगसोंग-4 पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है।
क्वांगमयोंगसोंग और उन्हा-3 रॉकेटों का उड़ान मार्ग एक ही था, लेकिन ऐसा अनुमान है कि क्वांगमयोंगसोंग की मारक क्षमता लगभग 12,000 किलोमीटर है, जबकि पहले इसका अनुमान 10,000 किलोमीटर जताया गया था।
dharmpath.com dharmpath