प्रांतीय सरकार ने मंगलवार को कहा कि अक्टूबर में डानडोंग शहर में आर्थिक, व्यापार, सांस्कृतिक और पर्यटन प्रदर्शनी के दौरान चीन और उत्तर कोरिया के बीच गुओमेनवान व्यापार क्षेत्र खुलने की उम्मीद है।
यह व्यापार क्षेत्र एक अरब युआन (15.6 करोड़ डॉलर) की लागत से 24,000 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित किया गया है।
इस समझौते से सीमा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोग उत्तर कोरियाई नागरिकों के साथ खाद्य सामग्रियों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन 8,000 युआन (1,250 डॉलर) से कम की धनराशि खर्च करने पर उन्हें सीमा शुल्क भी नहीं देना होगा।
डानडोंग क्षेत्र चीन और उत्तर कोरिया के बीच व्यापार, निवेश और पर्यटन का मुख्य केंद्र है। शहर में सीमा-पार उद्योग करने वाले 600 से अधिक कंपनियां हैं और उत्तर कोरिया साथ व्यापार शहर के कुल कारोबार का 40 प्रतिशत है।
dharmpath.com dharmpath