दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन-हे ने एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई और कहा कि परमाणु परीक्षण देश की सुरक्षा के लिए खतरा और विश्व की शांति व स्थिरता को चुनौती है।
पार्क ने कहा कि उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया किसी भी संभावित परमाणु परीक्षण के लिए बार-बार चेतावनी देता आया है और इसके लिए उत्तर कोरिया को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व उसके अन्य सहयोगी देशों द्वारा कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंध झेलने पड़ेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि अगर परीक्षण हाइड्रोजन बम का हुआ, जैसा उत्तर कोरिया ने दावा किया है, तो यह उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे के मूल स्वरूप और पूर्वोत्तर एशिया में भूराजनीतिक तस्वीर को बदलकर रख देगा।
dharmpath.com dharmpath