उत्तर कोरिया ने इससे पहले जो तीन परमाणु परीक्षण किए, वे इस प्रकार हैं :
नौ अक्टूबर, 2006 : समाचार एजेंसी केसीएनए के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, देश ने उत्तरी हेमयोंग में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया। इस परीक्षण की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 14 अक्टूबर को प्रस्ताव 1718 पारित किया।
25 मई, 2009 : उत्तर कोरिया ने दूसरा परमाणु परीक्षण किया। केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के वैज्ञानिक विस्फोटक शक्ति बढ़ाने और पहले परीक्षण की तुलना में बम के स्तर को नियंत्रित करने में सक्षम रहे।
इसकी निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 1874 पारित किया और उत्तर कोरिया से आगे परमाणु हथियार से संबंधित कोई परीक्षण नहीं करने के लिए कहा।
12 फरवरी, 2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा परमाणु परीक्षण किया। केसीएनए के मुताबिक, यह उच्च स्तरीय, सुरक्षित और सही रहा।
दक्षिण कोरिया ने अनुमान जताया कि बम में टीएनटी के 6,000 से 7,000 टन के बराबर शक्ति है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सात मार्च को प्रस्ताव 2094 पारित किया, जिसमें उत्तर कोरिया से परमाणु हथियार परियोजनाओं को छोड़ने और परमाणु अप्रसार संधि का पालन करने के लिए कहा गया।
dharmpath.com dharmpath