उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर परमाणु हमले की चेतावनी

उसकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू होने वाला है।

उत्तर कोरिया ने इस हमले की चेतावनी दूसरे पक्ष से हमले की आशंका को रोकने के लिए दी है।

सरकारी मीडिया केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय रक्षा आयोग ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया तथा अमेरिकी सेना के संयुक्त सैन्याभ्यास को देखते हुए किसी भी हमले की आशंका को रोकने के उद्देश्य से उत्तर कोरिया की सेना तथा यहां के लोग एहतियातन पहले ही सैन्य हमला करेंगे।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्याभ्यास को स्पष्ट तौर पर परमाणु युद्ध का अभ्यास करार देते हुए उत्तर कोरिया ने कहा कि इसका उद्देश्य उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करना है। इसी से निपटने के लिए उत्तर कोरिया की सेना एहतियातन अपने बचाव में आक्रामक परमाणु हमले करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493