उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के युद्धपोतों को उड़ाने की दी चेतावनी

सियोल, 28 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शनिवार को दक्षिण कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके युद्धपोत विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा में दाखिल होती है तो वह उन्हें उड़ा देगा।

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए द्वारा जारी उत्तर कोरियाई सेना के एक बयान में कहा गया, “अब से, हम दक्षिण कोरिया के किसी भी युद्धपोत पर बिना चेतावनी दिए हमला शुरू कर देंगे। अगर वह पश्चिमी समुद्र में हमारे सैन्य सीमांकन सीमा का 0.001 मिलीमीटर भी उल्लंघन करता है तो हम उसे उड़ा देंगे।”

उत्तर कोरिया ने यह चेतावनी दक्षिण कोरिया की नौसेना द्वारा विवादित पश्चिमी सागर में उत्तर कोरिया की दो नौकाओं एक मछलीमार नौका और दूसरी गश्ती नौका पर चेतावनी के रूप में पांच गोलिया दागने के एक दिन बाद आया है।

यह विवादित समुद्री क्षेत्र येलो सी में है जहां दोनों देशों के जल क्षेत्र को लेकर विवाद है।

उत्तर कोरिया की दोनों नौकाएं गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद अपनी सीमा की तरफ लौट गईं।

इस बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई शासन ‘लापरवाह सैन्य उकसावे’ के लिए अपने पड़ोसी देश को फटकार लगाती है। इसमें कहा कि दक्षिण कोरिया जानबूझकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493