उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से मिसाइल दागी

सियोल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

समाचार एजेंसी योनहाप ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि यह प्रोजेक्टाइल उत्तर कोरिया के हामग्योंग प्रांत के सिनपो शहर के बंदरगाह से पानी में दागी गई।

सेना इस प्रोजेक्टाइल की सटीक दूरी का विश्लेषण और इस परीक्षण की सफलता की भी जांच कर रही है।

यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो 23 अप्रैल को एसएलबीएम के प्रक्षेपण के बाद से यह उत्तर कोरिया का प्रथम प्रक्षेपण होगा।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) की तैनाती के ऐलान के बाद उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागने की खबर आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493