इन पदकों का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों और पुनर्नवीनीकरण धातु से बड़े ही बेहतरीन डिजाइन में किया गया है।
इन पदकों का इस प्रकार से निर्माण करने का विचार को देश की मुद्रा का निर्माण करने वाली ‘ब्राजीलियन मिंट’ ने सच कर दिखाया और इसका बीड़ा रियो 2016 डिजाइन विभाग ने उठाया।
‘ब्राजीलियन मिंट’ ने रियो 2007 पैन अमेरिका खेलों तथा रियो 2011 मिलिट्री वर्ल्ड खेलों के लिए भी पदकों का निर्माण किया था। इसने 5,300 पदकों का निर्माण किया है और प्रत्येक का भार 500 ग्राम है।
परंपरा के अनुसार, इन पदकों के एक ओर रियो 2016 का लोगो और ओलम्पिक खेलों की पांच रिंग बनी हुई है।
इसके अलावा ओलम्पिक खेलों की प्रतिस्पर्धाओं में विजयी होने वाले एथलीटों के खड़े होने के लिए इस्तेमाल होने वाले पोडियम भी ‘ऑर्गेनिक’ उत्पादों से बने हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath