उत्तर कोरिया ने रॉकेट दागे

प्योंगयांग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शीर्ष नेता किम जोंग उन की निगरानी में नए प्रकार के हवा रोधी रॉकेट दागे हैं।

देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ की शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ये रॉकेट दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को सही ढंग से भेदने में सक्षम है।

इस परीक्षण की कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

‘केसीएनए’ के मुताबिक, किम ने इस परीक्षण से खुश होते हुए कहा कि इससे देश की तेजी से बढ़ रही रक्षा क्षमताओं का पता चलता है।

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी सागर में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी थी।

गौरतलब है कि हाल के सप्ताह में उत्तर कोरिया ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्याभ्यास और स्वयं पर लगे नए अतंर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के विरोधास्वरूप कई प्रोजेक्टाइल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493