नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर (शनिवार) आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 60 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath