कुआलालंपुर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस की जलसीमा से सटे मलेशियाई जलक्षेत्र में मलेशिया के 4 नाविकों को अगवा कर लिया गया है।
प्रशासन के मुताबिक, उत्तरी बोर्नियो के साबाह स्टेट के जलक्षेत्र में आठ सशस्त्र आतंकवादियों ने शुक्रवार शाम को चार मलेशियाई नाविकों को अगवा कर लिया।
पुलिस का कहना है कि ये लोग एक नाव पर सवार थे और फिलीपींस की राजधानी मनीला में लकड़ियों की खेप पहुंचाने के बाद वापस मलेशिया आ रहे थे।
dharmpath.com dharmpath