उत्तर कोरिया ने संदिग्ध मिसाइल परीक्षण की अभी तक नहीं की पुष्टि (लीड-1)

प्योंगयांग, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह दो संदिग्ध मिसाइलों के परीक्षण की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि उसे इन मिसाइलों के परीक्षण की कोई जानकारी नहीं है।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ ने ज्वाइंड चीफ आफ स्टॉफ के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी तटीय क्षेत्र वॉन्सन से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे दूसरी मिसाइल का परीक्षण किया। कहा गया कि पहले परीक्षण के असफल होने के बाद दूसरा परीक्षण किया गया।

मध्यम दूरी मिसाइल का यह छठा नवीनतम परीक्षण पांच मिसाइल परीक्षण असफल होने के बाद किया गया।

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि यह छठा मिसाइल परीक्षण सफल रहा या नहीं।

ऐसा माना जाता है कि सफल परीक्षण के लिए बैलिस्टिक मिसाइल को 300 किलोमीटर तक उड़ने की जरूरत होती है। बुधवार को हुए दूसरे मिसाइल परीक्षण में मिसाइल की उड़ान 400 किलोमीटर की रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493