येलेन की टिप्पणी के बाद डॉलर में कमजोरी

न्यूयार्क, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग कमेटी में मंगलवार को फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन के अर्धवार्षिक बयान के बाद डॉलर में अधिकांश प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोरी दर्ज की गई।

अपने बयान में येलेन ने कहा कि ब्याज दर बढ़ाने में सावधानी बरती जानी चाहिए

दूसरी ओर ब्रिटेन में भी गुरुवार को यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने (ब्रेक्सिट) या न होने पर जनमत संग्रह होने वाला है।

साप्ताहांत में जारी हुए जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक ईयू छोड़ने (ब्रेक्सिट) का समर्थन करने वालों की तुलना में ईयू में बने रहने (ब्रिमेन) का समर्थन करने वालों का पलड़ा भारी होता दिखा।

न्यूयार्क में विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में यूरो गिरावट के साथ 1.1259 डॉलर का दर्ज किया गया, जो पिछले दिन 1.1313 डॉलर का था। पाउंड मजबूती के साथ 1.4677 डॉलर का रहा, जो एक दिन पहले 1.4674 डॉलर का था। आस्ट्रेलियाई डॉलर मजबूती के साथ 0.7470 डॉलर का रहा, जो एक दिन पहले 0.7458 डॉलर का था।

डॉलर मजबूती के साथ 104.76 येन का हो गया, जो एक दिन पहले 103.93 येन का था। स्विस फ्रैंक के मुकाबले कमजोरी के साथ डॉलर 0.9613 स्विस फ्रैंक का हो गया, जो एक दिन पहले 0.9627 स्विस फ्रैंक का था। वहीं कनाडाई डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ डॉलर 1.2794 कनाडाई डॉलर का हो गया, जो एक दिन पहले 1.2809 कनाडाई डॉलर का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493