ब्राजील में उड्डयन को विदेशी निवेश के लिए खोलने की मंजूरी

ब्राजीलिया, 22 जून (आईएएनएस)। ब्राजील में संसद के निचले सदन चैंबर ऑफ डिप्यूटीज ने बुधवार को एक सरकारी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें देश की विमानन कंपनियों में 100 फीसदी विदेशी निवेश की अनुमति देने का प्रावधान है, जिसमें अभी तक 20 फीसदी विदेशी निवेश की ही अनुमति है।

प्रस्ताव मार्च में तत्कालीन राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ ने पेश किया था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस सरकारी प्रस्ताव को प्रारंभिक प्रस्ताव से और अधिक प्रगतिशील बनाकर मंजूरी दी गई है।

राष्ट्रपति ने देश की विमानन कंपनियों में विदेशी निवेश की सीमा को 20 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन निचले सदन चैंबर ऑफ डिप्यूटीज ने विदेशी निवेश की सीमा को और बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया और इसके पक्ष में 199 मत मिले, जबकि विरोध में 71 मत पड़े।

मंजूर प्रस्ताव के साथ हालांकि एक शर्त जोड़ी गई है, जिसके तहत देश की विमानन कंपनियों में 100 फीसदी निवेश उन्हीं देशों के निवेशक कर सकते हैं, जो अपने देशी की विमानन कंपनियों में भी ब्राजील के निवेशक को 100 फीसदी हिस्सेदारी लेने की अनुमति दे।

यदि इस प्रस्ताव को सीनेट से भी मंजूरी मिल जाती है, तो ब्राजील उन कुछ देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने अपनी विमानन कंपनियों को विदेशी नियंत्रण के लिए पूरी तरह से खोल दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493