उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ाएगा

प्योंगयांग, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने की मंगलवार को घोषणा की। उसका दावा है कि यह शांति के लिए खतरा नहीं है।

नॉर्थ कोरिया वर्कर्स पार्टी के सरकारी समाचार पत्र ‘रोदोंग सिमनम’ में मंगलवार को छपी खबर के मुताबिक, “हथियारों के विकास का उद्देश्य शांति को खतरा पहुंचाना नहीं है। हम तब तक परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जब तक कोई हमारे खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करता।”

समाचार पत्र के मुताबिक, प्योंगयांग की योजना एक राजनीतिक नीति को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की है। इसके माध्यम से दुनिया में इसके बढ़ते रूतबे को मान्यता दिलाना है, जो उसे परमाणु हथियार कार्यक्रम से प्राप्त हुआ है।

यह रणनीति उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की ‘बियोंगजिन’ नीति का हिस्सा है, जो एक ही समय में आर्थिक विकास के साथ-साथ परमाणु हथियारों को प्राथमिकता प्रदान करता है। इसका समर्थन वर्कर्स पार्टी के सातवें अधिवेशन के दौरान किम ने किया था।

यह बयान अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है, जिसमें शंका जताई गई है कि उत्तर कोरिया सैन्य उद्देश्यों के लिए एक बार फिर अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार करने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493