गुड़गांव, 7 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव में दुष्कर्म की शिकायत के बाद 25 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय विवाहित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
आरोपी चंद्रशेखर और पीड़िता, दोनों गुड़गांव के झारसा इलाके में किराये के मकान में रहते हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात जब उसका पति घर पर नहीं था, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता और आरोपी, दोनों ही उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले हैं।
अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath