दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हाई ने कोरियाई प्रायद्वीप में जापान के शासन के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन की 97वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
पार्क ने कहा, ” यह साफ है कि उत्तर कोरिया के परमाणु विकास को अवरुद्ध करने के लिए मौजूदा उपाय नाकाफी हैं। यदि उत्तर कोरिया के साथ ऐसे ही चलता रहा तो वह पांचवां और छठा परमाणु परीक्षण भी करेगा, जो कि एशिया की स्थिरता, कोरियाई लोगों के जीवन और वैश्विक शांति के लिए खतरा है।
उत्तर कोरिया ने छह जनवरी को अपना प्रथम हाइड्रोजन बम परीक्षण और उसके बाद सात फरवरी को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath