इजरायल-अरब ऑर्केस्ट्रा को संयुक्त राष्ट्र ने दी मान्यता

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के मुताबिक, बान ने जेनेवा में सोमवार को ऑर्केस्ट्रा के सह-संस्थापक डेनियल बारेनबोइम के साथ मिलकर यह घोषणा की।

अर्जेटीनिया और इजरायल के प्यानो वादक और कंडक्टर डेनियल को अपने समय के सबसे महान शास्त्रीय संगीतकारों में से एक माना जाता है और वह ‘वेस्टर्न-ईस्टर्न डिवान ऑर्केस्ट्रा के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने इस ऑर्केस्ट्रा का निर्माण दिवंगत फिलिस्तीनी विद्वान एडवर्ड सईद के साथ 1999 में की थी।

यह ऑर्केस्ट्रा शांति और धार्मिक समझ के प्रचार के लिए इजरायल, फीलिस्तीन और अन्य अरब देशों के संगीतकारों को एक मंच पर साथ लाया है।

बान ने कहा, “ऑर्केस्ट्रा का संगीत प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि संगीत में इतनी शक्ति है कि इसके माध्यम से समुदायों के बीच बाधाओं को पाटा और सांस्कृतिक समझ का प्रचार किया जा सकता है।”

दुजारिक ने कहा कि ‘संयुक्त राष्ट्र के शांति संदेशवाहक’ डेनियल और ऑर्केस्ट्रा मई में तुर्की में होने वाले विश्व मानवीय शिखर सम्मेलन में प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493