आशा, गौतम ने लॉन्च की एरी सिल्क साड़ियों की विशिष्ट रेंज

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी के डिजाइनर-आशा और गौतम गुप्ता ने अपने भारतीय लेबल विनायक कॉत्यूर के तहत सीमित संस्करण वाली एरी सिल्क की साड़ियों की विशिष्ट रेंज लॉन्च की है।

एक बयान के मुताबिक, एरी सिल्क भारत के पूवरेत्तर इलाकों में पाए जाने वाले सामिया-सिंथिया रिसिनी कीड़ों से पाया जाता है। इसे ‘अहिंसा सिल्क’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस सिल्क को प्राप्त करने की प्रक्रिया में कीड़ों को मारना नहीं पड़ता।

गुप्ता ने सिल्क को मुलायम बनाने के लिए सूर्य की रोशनी में प्राकृतिक तरीके से एरी सिल्क तैयार किया है।

गुप्ता ने कहा, “यह वाराणासी, उप्पडा और कछ के अलावा अन्य जगहों की बुनाई को भी समझने का प्रयास है। पूर्वोत्तर के बुनकरों के साथ काम करना एक बेहरतीन अनुभव रहा और हम अपने कॉत्यूर लेबल के लिए और भी नई तकनीकें लेकर आएंगे।”

पोल्का डॉट डिजाइन में बुनाई और इकत तकनीकों को नीले, पीले और गुलाबी जैसे ताजगी भरे और गर्मियों के अनुकूल रंगों में पेश किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493