उत्तर कोरिया में पारिवारिक पुनर्मिलन कार्यक्रम का समापन

सियोल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तर और दक्षिण कोरिया ने सोमवार को एक हफ्ते से चल रहे पारिवारिक पुनर्मिलन कार्यक्रम का समापन किया। इसके तहत 1950-53 की जंग में एक दूसरे से बिछड़ गए कोरियाई परिवारों को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिला।

सियोल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तर और दक्षिण कोरिया ने सोमवार को एक हफ्ते से चल रहे पारिवारिक पुनर्मिलन कार्यक्रम का समापन किया। इसके तहत 1950-53 की जंग में एक दूसरे से बिछड़ गए कोरियाई परिवारों को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिला।

उत्तर कोरिया के माउंट कुमगांग पर्यटन केंद्र पर सोमवार को दक्षिण कोरियाई नागरिकों ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे दो घंटे तक अपने उत्तर कोरियाई रिश्तेदारों से मुलाकात की। इसके साथ ही पारिवारिक पुनर्मिलन कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन हो गया।

20 से 26 अक्टूबर तक के बीच चले इस कार्यक्रम के पहले चरण का समापन गुरुवार को हुआ था।

जब यह पुनर्मिलन जारी था, उसी दौरान शनिवार को दक्षिण कोरिया की नौसेना ने उत्तर कोरिया की गश्ती नौका पर यह कहते हुए गोले दागे कि इसने उसकी समुद्री सीमा का अतिक्रमण किया है।

उत्तर कोरिया ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताया है।

अपनी उम्र के 80 और 90 साल पूरे कर चुके दोनों देश के रिश्तेदार एक-दूसरे से विदा लेने के समय रो पड़े। उन्हें इस बात का अहसास है कि अब शायद फिर कभी एक-दूसरे से मिलना न हो सके।

उत्तर और दक्षिण कोरिया के नागरिक पत्र या फोन काल आदि के जरिए एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर सकते। 1950-53 के युद्ध के बाद से ही इसकी मनाही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493