काबुल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के तखार प्रांत में कम से कम बारह स्कूली छात्राओं की स्कूल में मची भगदड़ में मौत हो गई। वे सोमवार को आए तेज भूकंप के बीच भागने की कोशिश कर रही थीं।
समाचार पत्र इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, घबराई हुई लड़कियां जब स्कूल की इमारत से भागने की कोशिश कर रही थीं, तब भगदड़ में उनकी मौत हो गई।
रिक्टर पैमाने पर 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तरी भारत को हिला दिया। भूकंप का केंद्र यहां से लगभग 240 किमी दूर अफगानिस्तान के जरम शहर से 45 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था।
dharmpath.com dharmpath