माफिया डॉन छोटा राजन इंडोनेशिया में गिरफ्तार (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन उर्फ राजेंद्र सदाशिव निखालजे को इंडोनेशिया की पुलिस ने बाली प्रांत के एक पर्यटक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा ने छोटा राजन की गिरफ्तारी की पुष्टि की। वह भारत में कई संगीन अपराधों और हत्या के मामलों में वांछित है।

दाऊद इब्राहिम का पूर्व मुख्य साथी राजेंद्र सदाशिव निखालजे उर्फ छोटा राजन (55) को रविवार को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किया गया। वह भारत में अपराध जगत का सरगना है। वह पिछले दो दशकों से फरार था। इंटरपोल ने उसे 1995 के मुंबई बम विस्फोट के वांछित के रूप में पकड़ा है।

छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम दोनों ही 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद अलग-थलग हो गए थे। छोटा राजन 1995 में भारत से फरार हो गया था, वह तभी से फरार था।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस माफिया डॉन को 1995 में इंटरपोल द्वारा वांछित घोषित कर दिया गया था। वह रविवार अपराह्न् सिडनी से बाली आया था, उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छोटा राजन की गिरफ्तारी की बाबत महाराष्ट्र के शीर्ष पुलिस अधिकारी, नौकरशाह और राजनीतिक अधिकारी टिप्पणी करने से बच रहे थे।

सोमवार सुबह छोटा राजन की गिरफ्तारी से संबंधित खबरों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। महाराष्ट्र के शीर्ष खुफिया और पुलिस हलकों में कुछ अधिकारियों ने दावा किया था कि छोटा राजन नहीं, बल्कि कर्नाटक के अन्य सीरियल किलर मोहन कुमार उर्फ साइनाइड मोहन को गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493