उत्तर प्रदेश का वांछित अपराधी दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एक वांछित अपराधी को दिल्ली पुलिस ने यहां शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पर गाजियाबाद के एक व्यवसायी की हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने महरौली-बदरपुर मार्ग पर दक्षिण दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर निवासी हरिंदर प्रधान की कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रधान ने कार की रफ्तार बढ़ा दी जिससे कार आगे बेरीकेड से टकरा गई।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, “प्रधान पर 15 अप्रैल को नोएडा के एक संपत्ति विवाद में गाजियाबाद के एक बिल्डर मोती गोयल की हत्या में शामिल होने का आरोप है। उसने दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद से गोयल की हत्या कराई थी।”

उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि प्रधान एमबी मार्ग की तरफ जा रहा है। प्रधान को रोकने पर उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।”

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

पुलिस ने एक पिस्तौल और कार्बाइन भी जब्त किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493