उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त : अजीत सिंह

हापुड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव पर चर्चा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था अगर दुरूस्त नहीं होगी तो विकास कैसे होगा। चुनाव पूर्व गुण्डाराज से छुटकारा दिलाने का वादा करके सत्ता में आई सपा शासन के वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है और प्रदेश के मुखिया अपनी घरेलू कलह से ही नही निकल पा रहे हैं।

अजीत सिंह ने किसानों की दुर्दशा के लिए सपा व सपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार को किसानों की कोई चिंता ही नहीं है। गन्ने का पैसा नहीं मिल रहा है। मौसम की मार से अरहर बर्बाद हो रही लेकिन प्रशासन आंख बंद किए बैठा है। धान की किमत इतनी कम है कि किसान की लागत भी नहीं निकल पा रही है।

चुनावी तालमेल पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए बिहार में जिस प्रकार से गठबंधन किया गया था ऐसे ही गठबंधन की आवश्यकता यूपी में है लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव शायद ऐसा कोई गठबंधन नहीं चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493