लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे का असर सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर पड़ा।
रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बतया कि कोहरे के कारण 150 से अधिक रेलगाड़ियां अपने नियत समय से चार घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं।
जो रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, उनमें गरीब रथ एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस शामिल है।
कोहरे के कारण सड़क हादसों में चार व्यक्तियों की जान चली गई।
मौसम विभाग के अनुसार, कोहरा अगले कुछ दिनों तक भी बरकरार रहेगा, जिसका असर आम जनजीवन पर पड़ सकता है।
घने कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण लखनऊ आने वाली और यहां से जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
dharmpath.com dharmpath