नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा उत्तर प्रदेश फ्रेंचाइजी की ओर से प्रो कबड्डी लीग (पीडब्ल्यूएल) से जुड़ सकती हैं। वह फ्रेंचाइजी की आकर्षक चेहरा होंगी।
सोनाक्षी के अलावा कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों के इस लीग से जुड़ने के आसार हैं। ये हस्तियां लीग में टीमों का शुभंकर हो सकती हैं।
कुश्ती लीग का आयोजन 10 से 27 दिसम्बर तक होगा। इसके मैचों का प्रसारण पूरे भारत में होगा।
सोनाक्षी से पहले महान अभिनेता धमेंद्र इस लीग से जुड़ चुके हैं। धमेंद्र पंजाब फ्रेंचाइजी के सह मालिक हैं।
उत्तर प्रदेश फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक रियल इस्टेट डेवलपर-लोटस ग्रींस के पास है। इस टीम में दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार और विश्व चैम्पियन एलिना स्टैडनिक हैं।
dharmpath.com dharmpath