लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शनिवार को जारी एक बयान में पेरिस में शुक्रवार रात हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। द इंडिपेंडेंट ऑनलाइन की एक रपट से यह जानकारी मिली।
आतंकवादी समूह ने अरबी व फ्रेंच भाषा में जारी एक बयान में पेरिस को घृणित कार्यो व विकृति की राजधानी करार देते हुए कहा है कि हमलों को बंदूक व आत्माघाती जैकेट से लैस आठ ‘बंधुओं’ द्वारा अंजाम दिया गया।
बयान के अनुसार, लक्ष्य का चयन जानबूझकर किया गया, क्योंकि उन्होंने फुटबॉल मैच व रॉक कंसर्ट को विकृति का प्रतीक बताया है।
बयान में फ्रांस पर सीरिया व इराक में आईएस के खिलाफ सैन्य अभियान व देश में कानून के रूप में मुसलमानों के खिलाफ धर्मयुद्ध चलाने का आरोप लगाया गया है और भविष्य में और हमलों की चेतावनी दी गई है।
dharmpath.com dharmpath